फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A massive surge of devotion marked Bholenath's farewell procession.

Lalitpur News: भोलेनाथ की विदाई यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion marked Bholenath's farewell procession.
ललितपुर। सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के समापन पर बुधवार को भगवान भोलेनाथ की विदाई यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो गया। महिलाओं ने सिर पर पार्थिव शिवलिंग रखकर यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विदाई यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और महारुद्राभिषेक किया। प्रधान यजमान हरिशंकर साहू ने महारुद्राभिषेक किया। शाम करीब पांच बजे चंडी माता मंदिर से महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने विधि-विधान से पूजन कर विदाई यात्रा का शुभारंभ कराया। यात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु धर्मध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बैंड पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ रहे थे। ढोल की थाप से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की सैरा पार्टी, ढपला-रमतूला और वीरांगना अखाड़ा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं थालियों में पार्थिव शिवलिंग रखकर सिर पर लेकर चल रही थीं। आयोजन में शामिल महामंडलेश्वर धर्मरथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। भगवान शिव और भूत-प्रेत के स्वरूप भी यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा चंडी माता मंदिर से शुरू होकर स्टेशन तिराहा, कृष्णा टॉकीज, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सदर कांटा, घंटाघर और सावरकर चौक होते हुए सुम्मेरा तालाब पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने थाल सजाकर भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी, जबकि युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
सुम्मेरा तालाब पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई। इसके बाद पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन, चंद्रशेखर पंथ, उप सभापति श्रीकांत कुशवाहा, अनूप मोदी, गोसेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय, राहुल शुक्ला, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, मनीष अग्रवाल, गजेंद्र राजा बुंदेला, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी पुरोहित आदि मौजूद रहे।

------------------------------
विभिन्न राज्यों से पहुंचे संत
विदाई यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए संत और महामंडलेश्वर भी शामिल हुए। इनमें महामंडलेश्वर चैतन्यपुरी महाराज, दंडी स्वामी राधारमण दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज, महंत स्वामी हरीशपुरी महाराज, महंत स्वामी विवेक भारती महाराज, महंत विज्ञानानंद सरस्वती महाराज, कथा व्यास चंद्रभूषण पाठक, महंत बलराम पुरी, महंत सर्वानंद, जगद्गुरु कृष्णगिरी महाराज, गौरव भारती और देवी श्वेतांबरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed