फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   e learning is most important

ई-लर्निंग उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण

Fri, 29 May 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
e learning is most important
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विषय ई-लर्निंग कोविड-19 एंड अहेड विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 15 राज्यों एवं 15 से अधिक विश्वविद्यालयों के शिक्षा शास्त्री, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, प्रवक्ता और 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. भुवनेश्वर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ई- लर्निंग का कान्सेप्ट पुराना है, परंतु कोविड-19 महामारी के दौर में इसकी उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है। भारतीय परवेश में तकनीकि और ई-लर्निंग के संसाधनों की सुलभता नहीं है। इसे सुलभ बनाना होगा, तब जाकर हमें इसे हमेशा के लिए लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन

विपिन बिहारी कॉलेज झांसी से डॉ. सुरभि यादव ने बताया कि ई-लर्निंग वर्तमान परिदृश्य में महत्वपूर्ण है। जब पूरी दुनिया के कदम अपने घरों की चहारदीवारी तक सिमट के रह गए हैं, ऐसे में ई-लर्निंग के अनेक संसाधन हमारे सामने मौजूद हैं और उनका सदुपयोग करके शिक्षा तंत्र को सजीव बनाया जा सकता है। गूगल क्लास रूम, जूम एप, टेलीविजन, कंप्यूटर मैनेज, फेसबुक आदि के माध्यम से इस प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है। सिनक्रोनस लर्निंग एवं ए सिनक्रोनस लर्निंग के माध्यम से उच्च शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग जबलपुर के डॉ. अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ई-लर्निंग अच्छा माध्यम है, परंतु हमारा ग्रामीण वातावरण इसमें सबसे बड़ी बाधा है। डॉ. अमित अग्रवाल जीआरपीजीसी रामपुर ने बताया कि ई-लर्निंग ऑनलाइन सामग्री तो उपलब्ध कराता है, परंतु हमारी सरकारों को मुफ्त ई-लर्निंग के लिए ई-बुक्स को ऑनलाइन करना चाहिए जिससे छात्र अच्छे से पुस्तकों का अध्ययन कर सकें।

डॉ प्रियंका राठी इंदौर, डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव भोपाल, डॉ. मनवीर सिंह बदायूं ने बताया कि ई-लर्निंग अत्यन्त उपयोगी है, लेकिन भारत गांवों में बसता है, जहाँ पर ई-कंटेंट, नेटवर्क एवं ई-लर्निंग की बुनियादी समस्याएं हैं। डॉ. प्रवीण कुमार झा इग्नू ने भी विचार व्यक्त किए। आभार कॉलेज संस्थापक डॉ. पारसनाथ यादव ने व्यक्त किया। प्रबंधक डॉ सूर्यनाथ यादव, डॉ. अलका यादव, महिला महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सूफिया, प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा, रत्ना याज्ञिक, मुख्य तकनीकि सहायक सोनू यादव, आशीष झा, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। ई संचालन प्रो. रमेशचंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed