फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   During digging, the soil of the mine collapsed, three people got buried, one died

Lalitpur News: खोदाई के दौरान खदान की मिट्टी धंसी, तीन लोग दबे, एक की मौत

Sat, 11 Jan 2025 07:17 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
During digging, the soil of the mine collapsed, three people got buried, one died
दो गंभीर, थाना जखौरा के ग्राम नगवास में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जखौरा (ललितपुर)। गांव नगवास में शुक्रवार को पहाड़ी पर खदान में खोदाई के दौरान मिट्टी धंस गई। उसके नीचे तीन लोग दब गए। इससे आजाद (27) मौत हो गई। रोहित (22) और दीपक (22) घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगवास निवासी आजाद पुत्र खेमचंद अहिरवार, रोहित पुत्र जयराम अहिरवार, दीपक पुत्र कैलाश अहिरवार एक ट्रैक्टर से गांव में स्थित नगवास पहाड़ी पर मिट्टी भरने के लिए गए थे। तीनों पहाड़ी पर बनी खदान में ट्रैक्टर की ट्राॅली लगाकर मिट्टी खोदकर उसमें भर रहे थे। तभी अचानक से मिट्टी धंस गई। खोदाई कर रहे तीनों युवक मिट्टी और ट्राॅली के बीच नीचे दब गए। थानाध्यक्ष राहुल राठौर मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को बाहर निकाला। आननफानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक आजाद के बड़े भाई रवि अहिरवार ने बताया कि आजाद दो भाई-चार बहनों में सबसे छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


पहाड़ी पर होता है आए दिन मिट्टी का खनन
गांव के लोगों ने बताया कि गांव में स्थित उक्त पहाड़ी पर आय दिन मिट्टी का खनन होता रहता है। इस कारण से इस पहाड़ी में बड़ी-बड़ी खदानें हो गई है। इन्हीं में से एक खदान में मिट्टी खोदते समय यह घटना घटित हो गई।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed