फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   During bath a child dead

नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे चचेरे भाई, एक की मौत

Sat, 12 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
During bath a child dead
मृतक बच्चा गौरव - फोटो : LALITPUR
बार/ललितपुर। शुक्रवार को थाना बार अंतर्गत ग्राम चिगलौआ में तालाब के पास पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में नहाते समय दो चचेरे भाई डूब गए, जिसमें एक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने दूसरे को बचा लिया है। परिजनों ने थाना बार में एक प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम चिगलौआ निवासी गौरव (9 वर्ष) पुत्र घनश्याम अपने चचेरे भाई अर्पित (08 वर्ष) पुत्र हिम्मत बुनकर के साथ गांव में ही तालाब के पीछे खेल रहा थे। खेलते-खेलते दोनों वही बगल में ही एक पानी से भरे गड्ढे में नहाने लगे। इसी दौरान दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे गौरव डूब गया और अर्पित डूबने के दौरान चिल्लाने लगा, यह देख वहां से गुजर रहीं कुछ महिलाओं ने बच्चों की आवाज सुनी तो बच्चों को डूबते देखा और मदद के लिए आवाज लगाई। जिससे आसपास के लोगों ने गड्ढे में भरे पानी में कूदकर दोनों बच्चों को बाहर निकालकर दोनों को कस्बा बार के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्पित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जहां अर्पित की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक गौरव के पिता घनश्याम ने थाना बार पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते पानी में नहाने के दौरान डूब गए, इसें किसी को कोई दोष नहीं है। वह अपने बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई कर मृत बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। घनश्याम ने बताया कि उसका पुत्र गौरव दो भाइयों में बड़ा था। जबकि अर्पित अपने पिता की एक ही संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed