फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dumper full of ballast crushed the innocent while crossing the road death

Lalitpur News: सड़क पार करने के दौरान गिट्टी से भरे डंपर ने मासूम को कुचला, मौत

Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dumper full of ballast crushed the innocent while crossing the road death
ललितपुर-सिलावन। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के गांव छिल्ला में अपने दादा के साथ अष्टमी पर देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जाते समय सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरे डंपर ने चार वर्षीय मासूम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी क्षेत्र के गांव छिल्ला निवासी आरव (04) पुत्र बलवंत लोधी बुधवार सुबह नौ बजे अपने दादा अर्जुन सिंह के साथ गांव में ही करीब पांच सौ मीटर दूर देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। दादा प्रसाद लेने के चलते सड़क पार करके आगे निकल गए और मासूूम बालक जब पीछे रह गया। जब वह सड़क पार कर रहा था, इस दौरान महरौनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी से भरे डंपर ने बालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और डंपर को रोककर चालक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों ने डंपर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के चाचा प्रताप सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मासूूम आरव दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed