फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Duiring Ill Gardener worker dead in lalitpur

बीमारी के चलते उद्यान कर्मी की मौत

Fri, 17 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Duiring Ill Gardener worker dead in lalitpur
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराकलां निवासी एक उद्यान कर्मचारी की बीते दिवस बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम मसौराकलां निवासी रामदास (55) पुत्र गोरलाल कुशवाहा उद्यान विभाग में कर्मचारी था। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसके चलते परिजनों ने उसका इलाज मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में कराया था। बीते रोज बुधवार की रात को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन उसे जिला चिकित्सालय उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शव का मेमो पुलिस को भेज दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed