फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Due to lack of drainage, a jam was created in front of the police station by placing the dead body

Lalitpur News: जलनिकासी न होने पर शव रख थाने के सामने लगाया जाम

Tue, 15 Jul 2025 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of drainage, a jam was created in front of the police station by placing the dead body
बानपुर/ललितपुर। घर में भरे बारिश के पानी को पंप से निकालते समय करंट लगने से युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजन ने थाना बानपुर के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे टीकमगढ़, ललितपुर, बार मार्ग पर जाम लग गया। नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाया और जेसीबी मंगवाकर घर के बाहर नाली खुदवाकर पानी की निकासी कराई। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से कस्बा बानपुर के टीकमगढ़ रोड स्थित बड़ी चिरोल मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र के घर में पानी भर गया था। सोमवार को पुष्पेंद्र घर के अंदर भरे पानी को मोटर लगाकर निकाल रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया था। मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मृतक के परिजन व रिश्तेदार शव लेकर थाना बानपुर के सामने सड़क पर पहुंचे और यहां प्रदर्शन करने लगे। सड़क पर शव रखे जाने से टीकमगढ़, ललितपुर, बार मार्ग पर वाहनों से जाम लग गया। नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव व थानाध्यक्ष बानपुर अरुण कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जलनिकासी के लिए पुरानी पुलिया को खुलवाने और नाली खोदने की मांग सहित पुलिया व पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन हटाकर अन्य जगह से निकाले जाने की मांग की। नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और तत्काल जेसीबी मंगवाकर घर के बाहर परिसर में भरे पानी की निकासी के लिए नाली खुदवाई।
--------
निकासी न होने से घर में पानी भर गया था। जेसीबी से नाली खुदवाकर पानी की निकासी कराई गई। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।
अरुण कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष बानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed