फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Due to damaged pipeline, 25,000 people are facing problem of drinking water.

Lalitpur News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने 25 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान

Mon, 22 Dec 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Due to damaged pipeline, 25,000 people are facing problem of drinking water.
बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना से 12 से अधिक गांवों में होती है जलापूर्ति, डेढ़ माह से समस्या बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। शहजाद बांध के जलभराव के चलते पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 12 से अधिक गांव के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते, डेढ़ माह से करीब 25 हजार की आबादी परेशान हो रही है।
बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना से कई गांवों में जलापूर्ति की जाती है। इस योजना के तहत शहजाद बांध से पानी ग्राम सेरवास में बने इंटेक वेल भेजा जाता है। यहां से पानी तेरई फाटक, टेटा, बांसी और आलापुर में बने सीडब्लूआर में भेजा जाता है। इन सीडब्लूआर से गांवों में बनी टंकी तक पानी भेजा जाता है। इन पानी टंकियों के जरिये गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

सीडब्लूआर तक पानी पहुंचाने के लिए ग्राम टेटा और बांसी में डाली गई पाइपलाइन हाईवे किनारे शहजाद बांध के जलभराव के बीच से निकली है। इस वर्ष अगस्त के प्रथम सप्ताह में स्टीमर के टकराने से यह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पाइपलाइन में आने वाला पानी बांध में बह जा रहा था। उस समय 15 दिनों तक पेयजलापूर्ति ठप रही। इसके बाद इसकी मरम्मत कराई गई लेकिन नवंबर में यह पाइपलाइन फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कई गांव की 25 हजार की आबादी परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द इस पेयजल योजना से प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी। - राजेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed