फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Driver Dies After Tractor-Trolley Overturns

Lalitpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

Fri, 08 May 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Driver Dies After Tractor-Trolley Overturns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर के ग्राम बिरारी के पास बुधवार की रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। जिससे 50 वर्षीय चालक तुलसी सहरिया निवासी ग्राम दैलवारा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

मृतक के भाई जानकी ने बताया कि तुलसी बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ललितपुर आया था। वह भी उसके साथ था। रात काे वे लोग ट्रॉली में कुछ सरिया लादकर गांव वापस आ रहे थे। ग्राम बिरारी में वह सब्जी लेने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतर गया था। जबकि तुलसी धीरे-धीरे ट्रैक्टर को चलाते हुए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन बगल से ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए चला गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-एक बहन में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed