{"_id":"5f13520b8ebc3ea0a7083163","slug":"drity-water-suppling-in-railway-colony-lalitpur-news-jhs1718607100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में नलों से आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी में नलों से आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी के नलों से आ रहा गंदा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे कॉलोनी में स्थित आवासों में नलों से गंदा पानी आ रहा है। नालियों में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस कारण लोग पीने के पानी के साथ ही बीमारियों का खतरा होने से परेशान हैं। अधिकारियों व यूनियन को अवगत कराने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
रेलवे स्टेशन के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में पीने के पानी के लिए पाइपलाइन डली है। इससे नलों के माध्यम से आवासों तक पानी पहुंचाया जाता है। करीब पंद्रह दिनों से नलों से गंदा व मटमैला पानी आ रहा है, इस समस्या के समाधान के लिए कॉलोनीवासियों ने रेलवे के संबधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन पंद्रह दिन बीतने के बाद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
इस कारण कॉलोनीवासियों को दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। कॉलोनी में कई जगह सफाई नहीं होने से नालियों में पानी जमा हो रहा है। इससे कालोनी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी निवासियों के लिए बीमारियों का खतरा होने की आशंका भी बनी हुई है। न तो यहां नालियों की समय से सफाई कराई जा रही है और न ही गंदे पानी आने की समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है, इस कारण कर्मचारियों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कॉलोनी में करीब दो सप्ताह से नलों से गंदा पानी आने की समस्या है। रेलवे के संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। कई बार तो पानी से बदबू तक आती है, जो पीना तो दूर कपड़े धोने योग्य भी नहीं रहता।
- पूरनलाल
कॉलोनी में करीब पंद्रह दिन से नलों में गंदा पानी आ रहा है और आवासों के पास बनी नालियों में पानी जमा हो रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नालियों के नीचे से पानी की पाइपलाइन निकली है। ऐसे में यहां पाइपलाइन टूटने से नलों में गंदा पानी आने की संभावना है।
- राजेश यादव
कॉलोनी में आसपास पानी का अन्य साधन नहीं होने के कारण नलों का गंदा पानी ही छानकर उपयोग में ला रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। नालियां भी टूटी हैं, जहां पानी जमा हो जाता है। इससे आसपास मच्छरों और कीड़ों का खतरा बना रहता है।
- अनिल खरे
रेलवे कॉलोनी की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यहां अक्सर नालियों में पानी का जमाव रहता है। नलों में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है, जिसके बारे को कोई सुनने को तैयार नहीं है। यदि शीघ्र गंदे पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
- पार्वती यादव
संबंधित विभाग से बात हो गई है। एक या दो दिन में गंदे पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ड्रेनेज सिस्टम अलग बन रहा है। इसमें ंड़ा समय लग सकता है।
- मनोज कुमार, पीआरओ रेलवे