फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water supply from the Kasai Mandi tank will remain suspended for three days starting today.

Lalitpur News: कसाई मंडी टंकी से आज से तीन दिन बंद रहेगी पेयजलापूर्ति

Sat, 22 Aug 2026 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply from the Kasai Mandi tank will remain suspended for three days starting today.
ललितपुर। जल निगम द्वारा अमृत-2 योजना के अंतर्गत नगर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए नवनिर्मित 1500 किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय में 13 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट के क्लियर वाटर को जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसके कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को कसाई मंडी टंकी से जुड़े मोहल्लों कसाई मंडी, बजरिया, कटरा बाजार, महावीरपुरा, सरदारपुरा आदि में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुंशीलाल ने लोगों से अपील की है कि ऐसे में जल का समुचित उपयोग करें, जिससे उक्त अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed