फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water pipeline will be laid from 1.25 crores in 12 localities of the city

Lalitpur News: शहर के 12 मोहल्लों में 1.25 करोड़ से बिछाई जाएगी पेयजल पाइप लाइन

Fri, 09 Jun 2023 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline will be laid from 1.25 crores in 12 localities of the city
मोहल्लों में रहने वाले हजारों परिवारों को पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

शासन से निर्देश मिलने के बाद शुरू हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेेंसी
ललितपुर। शहर में करीब 12 मोहल्लों में पेयजल की समस्या से अब जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए नगर पालिका 1.25 करोड़ रुपये से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराएगा। इसके लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। पाइप लाइन बिछाए जाने से इन मोहल्लों में रहने वाले हजारों परिवारों को पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगी।
शहर के लोगों को सालभर पेयजल समस्या के लिए दो चार होना पड़ता है। इसका कारण है शहर के मोहल्लों में बिछाई गई पाइप लाइन का काफी पुराना होना है। इस कारण लोअर जोन के मोहल्लों रामनगर, खिरकापुरा, इलाइट क्षेत्र, पिसनारी, बाईपास सहित अन्य मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पाता। ऐसे में गर्मी के मौसम में तो हालत और खराब रहती है।
विज्ञापन

शहर के इन लोअर जोन वाले मोहल्लों में पेयजल के लिए मोहल्लेवासियों द्वारा कई बार प्रदर्शन और मांग की जाती रही है। मोहल्लेवासियों की मांग अब पूरी होने वाली है। कुछ माह पूर्व लोअर जोन के इन मोहल्लों में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने की कार्ययोजना जल निगम के द्वारा तैयार की गई थी। इसके लिए सर्वे किया था। अब यह कार्ययोजना धरातल पर उतरने वाली है। इन एक दर्जन के करीब मोहल्लों में करीब 1.25 करोड़ रुपये से पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शासन ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो इन लोअर जोन के मोहल्लों में जल्द ही नई पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने का काम शुरू हो जाएगा और यहां निवास करने वाले लोगों की वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ओवर हेड से होगी पानी की सप्लाई
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर के एक दर्जन मोहल्लों में बिछाई जाने वाली पेयजल पाइप लाइन के लिए दो ओवर हैड टैंक बनाए जाएंगे। साथ में एक जलाशय भी बनाया जाएगा। इनके द्वारा ही मोहल्लों में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी।

शहर के एक दर्जन मोहल्लों में करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसकी वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - इं. अंकित पटेल, अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed