फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking alcohol with uniform money

Lalitpur News: यूनीफार्म के पैसे से पी रहे शराब

Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Drinking alcohol with uniform money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शराब की दुकान से गांव का माहौल बिगड़ने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव से कलारी हटाने की मांग की। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भी दिया।
तहसील पाली अंतर्गत ग्राम पटऊआ निवासी की महिलाएं गांव से कलारी हटाओ, गांव बचाओ की तख्ती लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में ज्यादातर परिवार के लोग शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करते हैं। महिलाओं से मारपीट करते हैं, खाने के लिए अनाज नहीं छोड़ते। उनके घरों में भोजन के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि जहां शराब का ठेका है, वहीं पर विद्यालय व मंदिर का रास्ता पड़ता है। बच्चों को विद्यालय जाने में दिक्कत होती है। श्रद्धालु परेशान होते हैं। बच्चों के ड्रेस के लिए विद्यालय से जो रुपये मिलते हैं, उसका शराब पी जाते हैं। सरकारी राशन मिलता है तो उसे छीनकर शराब पी लेते हैं। मना करने पर लात घूंसों से मारपीट करते हैं। गाली-गलौज करते हैं। गांव से कलारी हटाने के लिए 3, 14, 16 व 20 दिसंबर 2024 को प्रार्थना पत्र दिए थे। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ठेका बंद करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने ठेका बंद न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर पुक्खन सिंह, शिशुपाल सिंह, मकुन सिंह, रूपा, इमरती, माया देवी, रतन बाई, सेवकुंवर, सुखवती, पुष्पा के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed