फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drilling started in rock phosphate mines

Lalitpur News: राॅक फास्फेट की खदानों में ड्रिलिंग शुरू

Mon, 07 Jul 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Drilling started in rock phosphate mines
ललितपुर। मड़ावरा तहसील के बड़वार क्षेत्र में रॉक फास्फेट की खदानों के संचालन के लिए ड्रिलिंग शुरू कर दी गई है। 505 हेक्टेयर भूमि पर खनिज की मात्रा तलाशने के लिए ड्रिलिंग की जा रही है। यह खनिज उर्वरक में काफी उपयोगी होता है।
विज्ञापन

मड़ावरा के सौंरई गांव में रॉक फॉस्फेट का भंडार भूगर्भ वैज्ञानिकों को वर्ष 2021 में मिला था। भूतत्व खनिकर्म विभाग ने इस क्षेत्र को पांच खंड में बांटा था। पांचवां खंड धौरीसागर के बड़वार के मध्य है। इसे झारखंड की मैमको माइनिंग कंपनी को आवंटित किया गया है। इस कंपनी ने ड्रिलिंग का कार्य झांसी की कंपनी जियोलॉजी एंड माइनिंग एसोसिएट को सौंपा।
विज्ञापन

अब पांचवें खंड की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका कुल क्षेत्रफल 505.38 हेक्टेयर है। यहां रासायनिक विश्लेषण में 670 मीटर की ड्रिलिंग कर रॉक फॉस्फेट खनिज कुल 0.74 मिलियन टन 6.68 प्रतिशत ग्रेड रिसोर्स पाया गया। अब कंपनी 3,375 मीटर बेधन कार्य करेगी। ड्रिलिंग से प्राप्त सैंपल को रासायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके आधार पर रॉक फास्फेट का ग्रेड एवं रिसोर्स का निर्धारण किया जाएगा। खनिज अधिकारी अमितोष वर्मा ने बताया कि कंपनी ने सभी अनापत्तियां प्राप्त कर ली हैं, ड्रिलिंग करने के लिए मशीनें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
उर्वरक बनाने में आता है काम

यहां उपलब्ध रॉक फास्फेट का भंडार उर्वरक निर्माण के लिए उपयुक्त है। जैविक खाद बनाने के लिए गोबर तथा रॉक फास्फेट को उपयोग में लाया जाता है। इसकी मदद से रासायनिक क्रिया कर सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) तथा डाई अमोनियम फास्फेट (डीएपी) रासायनिक उर्वरक तैयार किए जाते हैं।

----------------------------
ड्रिलिंग के पश्चात प्राप्त परिणामों के आधार पर कंपनी खनन कार्य के लिए आवेदन करेगी। खनन से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed