फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dranage system coleps in gandhinagar

गांधीनगर में ड्रेेनेज सिस्टम ध्वस्त

Sat, 20 Oct 2018 01:05 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 20 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
dranage system coleps in gandhinagar
dranage - फोटो : demo
वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय में शमशान घाट के पीछे ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त पड़ा है। जिस वजह से नालियों का गंदा पानी यहां-वहां बह रहा है। यही नहीं, बबलू सेन के मकान के पास लगे हैंडपंप के फाउंडेशन में गंदा पानी जमा हो रहा है।  
विज्ञापन

गांधीनगर नईबस्ती में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है। यहां अधिकांश नालियों का ढाल ऊंचा है, जिस वजह से गंदे पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पाती है। सबसे ज्यादा हालात शमशान घाट के पीछे बनी बस्ती का हाल है। यहां या तो नालियां बनी नहीं हैं या फिर उनसे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिस वजह से स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बबलू सेन के मकान के पास नाली का गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। एक जगह तो हैंडपंप के प्लेटफार्म में नाली का गंदा जमा हो रहा है। यही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार हैंडपंप से नाली का गंदा पानी खिंच आता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत खराब होने का खतरा बना हुआ है।   
विज्ञापन


 
हैंडपंप से खिंच रहा बदबूदार पानी
बीते दिनों विभागों ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए पखवाड़ा चलाया। इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इसमें हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया लेकिन वहीं इसका पालन नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से हैंडपंप के प्लेटफार्म में गंदगी एकत्रित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलवती


मंदिर जाने में होती असुविधा
नालियों की उचित निकासी नहीं है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहता है। ऐसे में मंदिर जाने में असुविधा होती है। इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं, इसके बाद भी नालियों के पानी की निकासी सही नहीं हो सकी है।  
जानकी पारासर  

सफाई के नाम पर हो रही रस्म अदायगी
सफाई के नाम पर रस्म अदायगी हो रही है। शमशान घाट के पीछे बनी बस्ती पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह नाली का गंदा पानी इधर-उधर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।

रामवती

नालियों का नहीं हो रहा निर्माण
कई स्थानों पर या तो नालियों का निर्माण नहीं है या फिर क्षतिग्रस्त हैं। जिस कारण बस्ती में गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। कई बार नालियों का निर्माण कराने के लिए पालिका में शिकायत की गई लेकिन आज तक निर्माण नहीं किया गया।  
मोहन, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed