फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dr rajendra prashad jublee celebrated

सरल व्यक्तित्व के धनी थे डा. राजेंद्र प्रसाद

Fri, 04 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
dr rajendra prashad jublee celebrated
पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज सभागार में पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती व अधिवक्? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज के सभागार में पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती व अधिवक्ता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व राष्ट्रपति के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उन्हें सरल व्यक्तित्व का धनी बताया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ संस्थापक डा. पारसनाथ यादव व महिला कालेज की प्राचार्य डा. सूफिया ने मां सरस्वती व डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संस्थापक ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया। प्रबंध निदेशक डा. सौरव यादव ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में भी डा. राजेंद्र प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डा. महेश कुमार झा ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद सरल व्यक्तित्व के धनी और एक विद्वान अधिवक्ता थे। गौरव यादव ने कहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें डाक्टर ऑफ लॉ की उपाधि प्रदान की गई थी। शाश्वत यादव ने कहा कि एक समाज सुधारक के साथ विधि के ज्ञानी और संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष विधि के ज्ञानी डा. राजेंद्र प्रसाद का योगदान भारत के निर्माण में बहुत सराहनीय है। इस दौरान प्रो. शुभी जैन, प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. रामलाल रायकवार, प्रो. आकाश वाल्मीकि, प्रो. गंगाराम विश्वकर्मा, डा. वंदना याज्ञिक, डा. अलका यादव, डा. विनोद कुमार रजक, प्रकाश खरे, रक्षपाल सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, शोभाराम, गोपाल यादव, बालकिशन, जगत झा, आशीष कुमार झा, विंद्रावन यादव, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज सभागार में पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती व अधिवक्?

पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज सभागार में पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती व अधिवक्?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed