फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dowry exploit, eve teasing, father in law

दहेज प्रताड़ना व बहू से छेड़छाड़ में ससुर पर मुकदमा

Thu, 03 Jun 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
dowry exploit, eve teasing, father in law
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी एक बहू को दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और छेड़छाड़ करने में ससुर और ससुर के साथ मिलकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ससुर व फूफा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसका पति अध्ययनरत विद्यार्थी है। उसके ससुर मध्य प्रदेश में शासकीय शिक्षक हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुर रामकिशन प्रजापति उसके पति से पढ़ाई छोड़कर काम करने की बात करने लगे, जबकि वह जॉब की तैयारी कर रहा है। इसी बात को लेकर ससुर उसे व उसके पति को खाना कपड़ा, खर्चा आदि के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि उन्होंने मायके से पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल लेकर आने को भी कहा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि चार माह पहले तीन मार्च को वह अपने ससुराल में अकेली थी तो उसके ससुर ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया, वह चिल्लाई तो उसका पति आ गया, इस पर ससुर ने शिकायत करने पर घर से बेदखल करने की धमकी दी और चले गए। उसके पति ने इसकी शिकायत अपने फूफा से की और उन्हें बुलवाया तो वह व उसके ससुर दोनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर चार मार्च को उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की तो पुलिस आई और आश्वासन देकर चली गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बीते रोज 30 मई को सुबह छह बजे उसके ससुर व फूफा ससुर ने पांच लाख रुपये नहीं देने और उनकी बात नहीं मानने पर गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसके सारे जेवरात छीनकर उसे व उसके पति को घर से निकाल दिया और कहने लगे कि जब वह उनकी बात मानेगी, तभी वह दोनों घर आएगी। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी ससुर व फूफा ससुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed