फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   door to door hoga kachara uthan

डोर - टू - डोर होगा कचरे का उठान

Fri, 29 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 29 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
26 वार्ड वाले नगर की आबादी सवा दो लाख के करीब है। ग्रामीण क्षेत्र से लोगों के लगातार शहर की ओर आने के कारण मकानों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। मुहल्लों में खाली पड़े प्लाट अब भवनों में तब्दील हो गए हैं। नगरीय सीमा में भी वृद्धि हो रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर करीब दो किलोमीटर तक सड़क किनारे कालोनियां बन चुकी हैं। हालांकि, नेहरूनगर के इलाके सहित अन्य क्षेत्र नगर पालिका सीमा से बाहर हैं। इसके बाद भी नपा को विकास करवाना पड़ता है तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना पड़ता है। बढ़ती नगरीय सीमा व भवनों के सापेक्ष नगर पालिका के पास साधनों का अभाव है। वर्तमान में कचरा उठान के लिए सात ट्रैक्टर, एक रिफ्यूज कंटेनर, एक नाला क्लीनर सहित अन्य वाहन हैं।

नगर के चौबयाना, मऊठाना, कटरा बाजार, रैदासपुरा, वंशीपुरा, सुभाषपुरा, पुरानी बजरिया, तालाबपुरा की अधिकांश गलियां इतनी संकरी हैं कि यहां से कचरा हाथ कूड़ा गाड़ी के माध्यम से निकाला जाता है। इसके बाद कच्चे या पक्के कूड़ाघर तक ले जाया जाता है। इसके बाद ट्रैक्टरों के माध्यम से निर्धारित स्थान रामनगर में पहुंचाया जाता है। लेकिन, इसके बाद भी बहुत सा कचरा छूट जाता है, जिससे नगर के कई इलाकों में गंदगी देखने को मिल रही है। जल निगम झांसी की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस(कंस्ट्रक्टशन एंड डिजाइन सर्विसेज) व नगर पालिका ने मिलकर नगर को स्वच्छ बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी को नगर का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी है। दिल्ली की विजन ईआईएस कंसल्टेंसी कंपनी नगर से निकलने वाले कचरे का सर्वे कर रही है। यह कंपनी नगर में रखे कूड़ाघर, अस्थायी, स्थायी कचराघर सहित कचरे का बारीकी से सर्वे कर रही है। संकरी गलियों से किस प्रकार कचरा निकाला जाएगा, इस पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कचरा के डोर-टू-डोर उठान के लिए घरों के बाहर दो कचरे के डिब्बे रखे जाएंगे, जिसमें सूखा और हरा कचरा डाला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed