{"_id":"66fb2b699ec4cd774b029305","slug":"dont-hesitate-express-yourself-openly-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121694-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झिझकें नहीं, खुलकर कहें अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झिझकें नहीं, खुलकर कहें अपनी बात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला हुई। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि अगर कोई साइबर अपराध होता है तो डरें नहीं, बल्कि तुरंत ही पुलिस को सूचना दें। सीओ सदर, साइबर क्राइम थाना पुलिस व यातायात प्रभारी ने साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी मोहम्मद मुश्ताक, सीओ सदर अभय नारायण राय और महाविद्यालय के डायरेक्टर सौरभ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसपी ने छात्राओं से कहा कि वह निडरता से रहें। अगर कोई साइबर अपराध होता है तो हेल्प लाइन नंबर 1930, पुलिस हेल्प डेस्क, अभिभावकों या शिक्षकों की तुरंत मदद लें। अक्सर देखा जाता है कि दोस्ती होने पर छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं। दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर साझा न करें।
सीओ सदर अभय नारायण राय ने कहा कि यदि रास्ते में कोई परेशान करे तो नजरअंदाज न करें। इसकी शिकायत पुलिस से करें। अपराध छिपाने से अपराधी का साहस बढ़ता है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी शाबेज खान ने कहा कि मोबाइल पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम आप को परेशानियों में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। दुर्घटना के बाद का पहला घंटा गोल्डन ऑवर होता है। घायल व्यक्ति को तत्काल और जरूरी इलाज मिलता है तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है। अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को गुड सेमेरिटन व प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
साइबर क्राइम थाना के अबुल हसन व पवन यादव ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। महाविद्यालय के डायरेक्टर सौरभ यादव व प्राचार्य डॉ सूफिया ने कहा कि पुलिस की पाठशाला छात्राओं के जीवन में बहुत कारगर साबित होगी। संचालन सुषमा पटेल ने किया। इस दौरान महेश झा, प्राचार्य पहलवान डिग्री कॉलेज, कैप्टन डॉ वंदना याज्ञिक, प्रीति शुक्ला, रंजना श्रीवास्तव, नेहा याज्ञिक, पूजा सिंह आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -
इन बातों का रखें खास ध्यान
- अनजान लिंक अथवा वेबसाइट पर क्लिक न करें।
- अपना वॉलेट/अकाउंट पासवर्ड शेयर न करें।
- समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
- सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखें।
- फेसबुक पर अज्ञात लोगों को दोस्त न बनाएं।
-- -- -- -
मुसीबत आते ही यहां करें कॉल
- हेल्पलाइन नंबर- 112
- वूमेन पावर लाइन 1090
- महिला हेल्प लाइन 181
- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन- 1076
- चाइल्ड हेल्प लाइन-1098
- स्वास्थ्य सेवा-102
- एंबुलेंस सेवा-108
- साइबर अपराध-1930
-- -- -- -- --
डर व लालच छोड़ें
एसपी ने पाठशाला में छात्राओं से कहा कि साइबर अपराधी दो तरह से शिकार बनाते हैं। एक डराकर तो दूसरा लालच देकर। लालच देकर शिकार बनाने से पहले वह उस व्यक्ति के मनोभाव व उसके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। इसलिए अगर साइबर अपराध से बचना है तो डर व लालच छोड़ना होगा।
-- -- --
एसपी से छात्राओं ने पूछे परीक्षा में सफल होने के सवाल
पाठशाला के दौरान एसपी छात्राओं के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। छात्राओं ने यूपीएससी, पीसीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार की तैयारी करनी चाहिए, जैसे सवाल पूछे। एसपी ने छात्राओं को इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।