फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doing work and put on plants in word environment day

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया श्रमदान, लगाए पौधे

Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Doing work and put on plants in word environment day
ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ललितपुर जागरूकता अभियान के सदस्यों द्वारा औषधीय पौधों को तालाब के बंध मार्ग पर रोपित किया। साथ ही सदस्यों ने इन पौधों को संरक्षित करने का प्रण भी लिया।
विज्ञापन

सम्पूर्ण विश्व इस समय कोरोना जैसी आपदा का सामना कर रहा है। ऐसे में समस्त सदस्यों और सहयोगियों ने उचित दूरी रखकर एवं सतर्कता नियमों का अनुपालन करते हुए इस नेक कार्य को जारी रखा। सदस्यों ने मिलकर तालाब के किनारे (बंध मार्ग पर) ढ़लान से और सड़क के आस - पास से पॉलीथीन, बैग्स, शराब की बोतलें, पानी पाउच, खराब कपड़े आदि को एकत्रित किया। इसके अलावा सदस्यों द्वारा पहले से लगाए गए पौधों के आस - पास की जंगली घास और जंगली झाड़ियों को भी काटकर अलग किया और नए औषधीय पौधों को रोपित किया। साथ ही सड़क के मलवे को किनारे इकट्ठा किया। श्रमदान के दौरान कई नये सदस्यों और शहर के वरिष्ठ नागरिकों का भी सहयोग मिला।
विज्ञापन

इस दौरान कमलेश चौधरी ने सदस्यों को पौधे उपलब्ध करवाए और सदस्यों के साथ मिलकर पौधे भी रोपे। साथ ही उन्होंने शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हमारे परिवार में हर नये बच्चे के जन्म होने पर हमें एक पौधा लगाना चाहिए एवं उसे संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। इस प्रकार हम सभी मिलकर प्रकृति की अनमोल धरोहरों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को उपहार स्वरूप सौंप पाएंगे। इस दौरान कमलेश चौधरी, आकाश सेन, दिनेश सेन, गब्बर, गौरव, रवि झा, संजय सदर, अध्यक्ष प्रताप यादव, गोलू सलैया, देवेंद्र यादव, मन नापित, देवेंद्र सेन, उमेश, आशीष पंथ, दर्शन सेन, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

सुम्मेरा तालाब के बंध पर पौधे लगाते ललितपुर जागरुकता अभियान के सदस्य

सुम्मेरा तालाब के बंध पर पौधे लगाते ललितपुर जागरुकता अभियान के सदस्य- फोटो : LALITPUR

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति की गोद में बच्चे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति की गोद में बच्चे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed