फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctors will be prosecuted for prescribing medicines from outside, the minister in charge said during the inspection.

Lalitpur News: बाहर की दवाइयां लिखने पर चिकित्सक पर होगी कार्रवाई, निरीक्षण में बोले प्रभारी मंत्री

Fri, 28 Nov 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be prosecuted for prescribing medicines from outside, the minister in charge said during the inspection.
दवा वितरण कक्ष में दवाइयां देखते प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिला प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में कही। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम महिला अस्पताल में पहुंच कर पंजीयन कक्ष की स्थिति देखी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल की ओपीडी पहुंचे, यहां पर त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी ली। इसमें बताया कि प्रतिदिन 350 से 400 मरीज आ रहे हैं। इसके बाद मेडिकल ओपीडी में पहुंचे, यहां पर पाया कि लगभग 280 से 300 मरीज आते हैं। इस पर उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दवा के स्टोर व वितरण कक्ष का किया गहन निरीक्षण
निरीक्षण में प्रभारी मंत्री ने प्रथम पर स्थित दवाइयों के स्टोर को देखा। इसके साथ ही वितरण कक्ष में पहुंचे। यहां पर दवाइयों के बारे में जानकारी ली। स्टॉक रजिस्टर देखा। सूची के आधार पर दवाइया का स्टॉक देखा। अलमारी में रखीं दवाइयों को देखा। इस पर बताया कि एक्सपायर होने पर हटा दी गई हैं। उन्होंने दवाइयों का स्टॉक पर्याप्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed