फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctors father with eight people corona positive

डाक्टर के पिता समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Doctors father with eight people corona positive
कोरोना - फोटो : ??????
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ट्रू- नॉट मशीन की जांच में आठ लोगों में कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। शनिवार को मिले आठ संक्रमितों में शहर के मोहल्ला शाही रोड निवासी कोरोना संक्रमित डाक्टर के 82 वर्षीय पिता, जो स्वयं भी चिकित्सक हैं, उनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इन्हें उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह पीतांबरा कॉलोनी निवासी 23 व 20 वर्षीय दो सगी बहनें कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। इनका 18 वर्षीय भाई बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था, इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन किया गया था। इन दोनों की जांच रिपोर्ट शनिवार को आई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी 18 वर्षीय युवक का सैंपल सात जुलाई को लिया गया था, इसकी जांच में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। आजादपुरा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसी तरह मोहल्ला घुसयाना निवासी 52 वर्ष के व्यक्ति को बुखार के चलते जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर थर्मल स्क्रीनिंग में लक्षण पाए गए, लक्षण के आधार पर कोविड - 19 सैंपल लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुुई है। वहीं, मोहल्ला सरायपुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा के ग्राम धौर्रा निवासी 40 वर्षीय महिला का सैंपल सात जुलाई को लिया गया था, इसकी जांच पॉजीटिव आई है। सभी को तालबेहट के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित के परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। सभी को कोविड एल- 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed