फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctors did not open hospital, health services were in bad shape throughout the year

डॉक्टर मिले न खुला अस्पताल, सालभर स्वास्थ्य सेवाएं रहीं बदहाल

Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not open hospital, health services were in bad shape throughout the year
ललितपुर। शासन द्वारा भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश दिए गए हों, लेकिन जिले में विशेषज्ञों की कमी से 14 लाख की आबादी और स्वास्थ्य सेवाएं वर्ष भर कराहती रहीं। यहां पर संसाधन हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अभाव में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं है। गंभीर स्थिति के मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर मात्र ही किया जाता है, जहां पर मरीजों को अधिक पैसे वहन कर उपचार लेना पड़ रहा है। कई निर्धन मरीज बिना इलाज के ही वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 चिकित्सकों की कमी
जिला अस्पताल में 38 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष मात्र 14 चिकित्सक कार्यरत हैं। यहां पर कॉर्डियोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजीशियन, ईएनटी सर्जन विशेषज्ञ समेत 24 डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सीएचसी व पीएचसी पर विशेषज्ञों की कमी है। इन अस्पतालों में एक भी रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट नहीं है। ऐसे में प्राथमिक उपचार मात्र ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नहीं संचालित हुआ आयुष अस्पताल
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा में जनपद का 50 बेड का आयुष अस्पताल बनाया गया है, जो सात करोड़ की राशि से निर्मित किया गया है। अस्पताल में आयुष पद्घति के साथ ही होम्योपैथी से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल का भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक संचालित नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं का संचालन हुआ शुरू
जिले में वर्ष 2021 में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिला अस्पताल समेत सीएचसी तालबेहट व महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिली। इससे 340 बेड ऑक्सीजन युक्त हो गए। वहीं जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर पीकू वार्ड तैयार किए गए। इसके अलावा आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू हुई।

एक नजर में स्वास्थ्स सेवाओं की स्थिति
- जनपद की आबादी - 14 लाख
- जिला अस्पताल - 01
- जिला महिला अस्पताल - 01
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- 05
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 01
- न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 23
- उपकेंद्र - 198
जिले में विशेषज्ञों व चिकित्सकों की भारी कमी है। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्राचार किया है। चिकित्सक मिलते ही नियुक्त किए जाएंगे। डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed