फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM organized a meeting in Sahariya dominated Pahadikhurd

Lalitpur News: सहरिया बाहुल्य पहाड़ीखुर्द में डीएम ने लगाई चौपाल

Sun, 06 Jul 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM organized a meeting in Sahariya dominated Pahadikhurd
ललितपुर-मड़ावरा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मड़ावरा क्षेत्र के सहरिया बाहुल्य ग्राम पहाड़ीखुर्द में जनचौपाल का आयोजन किया। विद्यालयों में नामांकन से छूटे बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया। उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध कराते हुए बच्चों का नामांकन कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पूर्व में किए गए ग्रामवार सर्वे की लिस्ट ग्रामीणों व बच्चों को दिखाकर उनसे सत्यापन कराया। यदि कोई बच्चा छूट गया हो तो उनका नाम अंकित कराने को कहा। एक-एक कर गांव के बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे प्रवेश न लेने का कारण पूछा। उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी बात की और उनकी पारिवारिक स्थिति को जाना। बच्चों और अभिभावकों ने धन का अभाव, विद्यालय की अधिक दूरी, साधनों का अभाव, बाल विवाह जैसे कई आर्थिक, सामाजिक व अन्य कारण बताए।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों से कहा कि उनका कोई साथी जो पिछली क्लास में उनके साथ था, लेकिन किसी कारण से उसने पढ़ाई छोड़ दी तो उसे भी प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सहरिया जनजाति की बालिकाएं जो अधिक दूरी के कारण नामांकन नहीं करा पा रही हैं, उनके लिए साइकिल की व्यवस्था की जाए। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों व बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, बुंदेलखंड सेवा संस्थान सचिव वासुदेव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed