फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dm inpection

मंडी समेत डीआईओएस कार्यालय के शौचालय मिले गंदे

Thu, 03 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
dm inpection
ललितपुर। डीएम ने जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गल्ला मंडी सहित डीआईओएस कार्यालय के शौचालय गंदे पाए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

डीएम योगेश कुमार शुक्ल सर्वप्रथम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पर जिला विद्यालय निरीक्षक अपने कक्ष में उपस्थित नहीं थे। स्टाफ द्वारा बताया गया कि वीडियो कॉफ्रेसिंग में गए हैं। कार्यालय में कपिल देव शर्मा कुछ समय बाद उपस्थित हुए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बिजली की तार अव्यवस्थित पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। मौके पर कार्यालय के शौचालय गंदे पाये गए। उन्होंने शौचालय की प्रतिदिन नियमित रुप से सफाई कराने के निर्देशित किया। कार्यालय में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। जिस पर निर्देश दिए गए कि अनिवार्य रुप से कोविड हेल्प डेस्क पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाये तथा कार्यालय में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करायी जाए। मौके पर कार्यालय के मुख्य द्वारा पर संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित गंदा बैनर लगा हुआ पाया गया। जिस पर निर्देशित किया गया कि उक्त बैनर को हटवाकर दूसरा बैनर लगवाया जाए।
विज्ञापन

अध्यापकों को अनिवार्य रुप से मास्क पहनने के निर्देश
नगर संसाधन केन्द्र में पाया गया कि संसाधनों के अभाव में मात्र 15-20 बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस पर निर्देश दिये गए कि अधिक से अधिक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के प्रति जागरुक किया जाए। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन के भवन को ठीक कराने के साथ ही अध्यापकों को अनिवार्य रुप से मास्क पहनने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन का भवन ठीक स्थिति में पाया गया। जिला पूर्ति कार्यालय में निरीक्षण के समय जिला पूर्ति अधिकारी अपने कक्ष में उपस्थित नहीं पाई गईं। अवगत कराया गया कि वह क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। इसके उपरांत कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया। मौके पर कार्यालय की छत में सीलन पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में चना, उड़द, मटर खुले रखे मिले
नवीन गल्ला मंडी में सचिव एवं मंडी सहायक उपस्थित नहीं थे। बताया गया कि सचिव एवं मंडी सहायक कोविड पॉजिटिव हैं, जिस कारण वे उपस्थित नहीं हैं। मौके पर मीटिंग के फर्श की कालीन क्षतिग्रस्त पायी गई, साथ ही कोविड हेल्प डेस्क पर काई भी कर्मचारी नहीं था तथा मंडी में चना, उड़द, मटर खुले रखे मिले। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मंडी के शौचालयों को नियमित रुप से साफ कराया जाए, साथ ही मंडी में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रुप से मास्क लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed