{"_id":"686d765a3abe9006bb09b341","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-slow-progress-of-industrial-establishment-bidyakhet-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-138710-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: औद्योगिक आस्थान बीद्याखेत की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: औद्योगिक आस्थान बीद्याखेत की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई
विज्ञापन
- जिले में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर डीएम ने जानी उनकी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने औद्योगिक आस्थान बीद्याखेत की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने यूपीएसआईसी के अवर अभियंता को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक प्रतिनिधियों को पीएम विश्वकर्मा व युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर विभाग स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही के लिए डीपीआरओ एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। उन्होंने नए औद्योगिक आस्थान बीघाखेत की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त कर प्रगति तेज करने व नए औद्योगिक आस्थान स्थापना के निर्देश दिए। चंदेरा औद्योगिक आस्थान में स्वतंत्र विद्युत फीडर के निर्माण के लिए भूमि का चिंह्नाकन के कार्य के लिए उपजिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी विद्युत को निर्देशित किया गया। औद्योगिक आस्थान चंदेरा में पानी की निकासी एवं गेट निर्माण के प्राप्त आंगणन को निदेशालय प्रेषित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने जनपद स्थापित इकाईयों को पंजीकरण कारखाना अधिनियम-1948 एवं भूगर्भ जल अधिनियम में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया। मिनी औद्योगिक आस्थान तालबेहट में एक हैंडपंप एवं एक हाईमास्क लाइट का प्रस्ताव जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप फंड से स्वीकृत कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत विशाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह, खनन अधिकारी अमितोष वर्मा, कमलेश सराफ, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।