{"_id":"66c11796052cae6c170bac16","slug":"divisional-commissioner-listened-to-complaints-provided-pension-to-the-old-man-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-119426-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंडलायुक्त ने सुनीं शिकायतें, वृद्ध को दिलाई पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंडलायुक्त ने सुनीं शिकायतें, वृद्ध को दिलाई पेंशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त विमलेश कुमार दुबे ने लोगों की शिकायतों को सुना और उनके निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर एक वृद्ध की पेंशन दिलाई तथा एक का राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू करवाई। बिजली संबंधी शिकायतें आने पर विभागीय अधिकारियों की फोन पर ही जमकर खबर ली।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निदान के प्रति संजीदा रहें। टालमटोल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छतू कुशवाहा की पेंशन के लिए मौके से ही समाज कल्याण के एक कर्मचारी को भेज कर उसकी पेंशन निर्गत करवाई।
इस दौरान राजस्व के 30, पुलिस के 19 एवं विकास एवं विद्युत के पांच-पांच तथा पूर्ति विभाग के दस एवं नगर पंचायत के दो एवं अन्य विभाग के 10 शिकायती पत्र आए। नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, सीओ कुलदीप कुमार, तहसीलदार नरेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल पाठक, एसएचओ अनुराग अवस्थी आदि मौजूद रहे।