फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Divisional Commissioner and DIG raided jail in Lalitpur

Lalitpur: मंडलायुक्त और DIG ने जेल में मारा छापा, बलरामपुर के पूर्व सांसद सहित अन्य बंदी बैरकों को किया चेक

Mon, 02 Jun 2025 04:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

जेल में बंदी की बैरक में रुपये व अन्य सामान पकड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। जानकारी के मुताबिक आज शाम वह मंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों से वीसी कर पूरे मामले की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Divisional Commissioner and DIG raided jail in Lalitpur
जेल का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलायुक्त झांसी मंडल विमल कुमार दुबे व डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने सोमवार सुबह जिला कारागार में छापा मारा। उन्होंने बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर सहित कुछ अन्य बंदियों की बैरकों को देखने के साथ ही जेल की व्यवस्थाओं को देखा। मंडलायुक्त ने कहा कि जेल में बंदी के पास धनराशि मिलना अनुचित, दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे मयंक जायसवाल ने शनिवार को जेल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बैरक 5बी में ब्रांडेड खाने का सामान, महंगा गद्दा ,पंखा के अलावा तकिया के नीचे 500 रुपये के नोट की गड्डी जिसमें 30 हजार रुपये बताए गए थे। वहीं एक बैरक में ताला पड़ा देख उन्होंने जब उसे खुलवाया तो वहां खाना बनाने का सामान व बर्तन बरामद हुए थे। इस मामले को संज्ञान में लेकर मंडलायुक्त व डीआईजी सुबह करीब 9.30 बजे अचानक जिला कारागार पहुंचे और पूर्व सांसद की बैरक सहित अन्य बैरकों में जांच पड़ताल करते हुए जेल की व्यवस्थाएं देखीं। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद 10.30 बजे बाहर निकले मंडलायुक्त ने पत्रकारों को बताया कि जेल की व्यवस्थाओं को देखा है जेल में बंदी की बैरक में जो सामान मिला वह जेल मैन्युअल के अनुसार था लेकिन धनराशि मिलना अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जेल की एक बैरक में अलग से मैस चलने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वहां कैंटीन चल रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,अधिकारियों से वीसी करेंगे
जेल में बंदी की बैरक में रुपये व अन्य सामान पकड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। जानकारी के मुताबिक आज शाम वह मंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों से वीसी कर पूरे मामले की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कोई बड़ी कार्रवाई भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed