फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   district hospital

जिला अस्पताल: 18 घंटे बाद आई बिजली

Mon, 15 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 15 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
district hospital
ललितपुर। जिले की बिजली आपूर्ति आएदिन बद से बदतर होती जा रही है। तेज हवा और बरसात के कारण एक पेड़ के गिरने से जिला अस्पताल स्वतंत्र फीडर की हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए, जिससे अस्पताल की बिजली 18 घंटे तक ठप रही है।
विज्ञापन



रौंड़ा हाईडिल से निकली 66 व 33 केवी हाईटेंशन लाइन के माध्यम से जिले के विभिन्न 15 सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसी प्रकार यहां से 33 केवी स्वतंत्र फीडर के माध्यम से जिला अस्पताल को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे शहर में प्री-मानसून ने दस्तक दी, जिसके चलते करीब एक घंटे तक तेज हवा व बारिश हुई। इसी बीच सदनशाह चौराहा स्थित जिला महिला चिकित्सालय के सामने एक नीम का पेड़ अस्पताल के स्वतंत्र फीडर के लिए निकली 33 केवी लाइन पर जा गिरा। इससे अस्पताल की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर देर शाम सात बजे अवर अभियंता एसपी सिंह के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने रौंड़ा से शट-डाउन लेकर पेट्रोलिंग शुरू की।



पेड़ गिरने की जानकारी से अनभिज्ञ अवर अभियंता के साथ विद्युत कर्मियों ने देर रात 12 बजे तक पेट्रोलिंग तो की, लेकिन फाल्ट ढूढ़ने में सफलता नहीं मिली। रात अधिक होने के कारण सुबह तक के लिए पेट्रोलिंग बंद कर दी गयी। सुबह साढ़े छह बजे से पेट्रोलिंग फिर से शुरू की गयी। सुबह 10 बजे के बाद  फाल्ट पाया गया। विद्युत कर्मियों ने पेड़ काटकर लाइन जोड़कर दोपहर 12.40 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बिजली गुल हो जाने के कारण मरीजों को बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में किसी प्रकार रात गुजारनी पड़ी। हालांकि, आवश्यक सेवाओं के लिए यहां उच्च क्षमता के जेनरेटर के माध्यम से आपूर्ति की जाती रही, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली।



एक सप्ताह से खराब है केबल बक्सा
रौंड़ा से जिला अस्पताल आने वाले 33 केवी स्वतंत्र फीडर की हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा सिंगरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सप्ताह पूर्व फट गया था, जिसे अब तक नहीं बदला जा सका है। इस कारण लाइन की करीब 35-35 मीटर की दो केबलें बदली जानी है। विभाग द्वारा तब से यहां से गुजरी बंदरगुढ़ा स्वतंत्र फीडर की विद्युत लाइन से जोड़कर जिला अस्पताल को आपूर्ति की जा रही है। दोेनों केबलों की कीमत लाखोें रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed