फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dispute between two parties due to enmity, five injured, two in critical condition

Lalitpur News: रंजिश में दो पक्षों में विवाद, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 26 Oct 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties due to enmity, five injured, two in critical condition
पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य अज्ञात पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्रामसभा मऊ में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ रक्षपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक पक्ष के सात नामजद सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम मऊ निवासी रामसहाय दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि शुक्रवार की रात करीब सात बजे उनका भतीजा अंश दुबे गांव के चौराहे पर खड़ा था। तभी विपक्षीगण जगदीश पुत्र गजराज सिंह, राजबहादुर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्रगण जगदीश, आयुष व पीयूष निवासी ग्राम मऊ अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि विपक्षीगण लाठी-डंडा और देसी तमंचा लेकर आए थे। उन्होंने आते ही रंजिश को लेकर अंश दुबे को गालियां देना शुरू कर दिया और राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब अंश दुबे ने इसका विरोध किया तो विपक्षीगण मारपीट पर उतारू हो गए। शोर सुनकर पास की डेयरी पर मौजूद रामनिवास, चंचल, रामेश्वर प्रसाद और सुनील बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इनका हुआ चिकित्सीय परीक्षण
बवाल के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को अपने वाहनों से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। रात में राम निवास, अंश, चंचल, रामेश्वर, सुनील दुबे का इलाज किया गया। इनमें रामनिवास और चंचल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। - मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed