{"_id":"611187f88ebc3e7ce41d952b","slug":"dispute-between-two-group-lalitpur-news-jhs201567258","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुवन चौराहा पर दो गुटों में चले लात घूसे व पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुवन चौराहा पर दो गुटों में चले लात घूसे व पत्थर
विज्ञापन
fight.jpg
- फोटो : fight.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दो गुटों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और दोनों गुटों के बीच खूब लात-घूंसे चले और पथराव किया गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचने पर सभी बाइकों से भाग खड़े हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य तुवन चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास रविवार रात दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो उनमें नोकझोंक हुई फिर वह लोग एक दूसरे से मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक गुट के लड़के को घेर कर हमलावरों ने जमकर पीट दिया। वहीं दूसरे गुट के लड़कों ने पथराव कर दिया। काफी देर तक यहां बवाल होता रहा, जबकि चंद कदमों की दूरी पर कोतवाली है। इसी दौरान किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर दोनों गुटों के लोग अपनी-अपनी बाइकें लेकर भाग खड़े हुए।
उधर, इसी दौरान किसी ने इस घटना का पूरा वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने बताया कि दो तुवन चौराहा पर दो पक्षों के लोग आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग गए, मामले की जांच की जा रही है।