{"_id":"68279f3b641a10702006921c","slug":"dismiss-the-minister-who-made-indecent-remarks-and-file-a-case-of-treason-against-him-lalitpur-news-c-131-1-ltp1011-135238-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराएं
विज्ञापन
- जखौरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। जखौरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रैकवार ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जिसमें सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है।
कांग्रेस नेता ने ज्ञापन में कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मंत्री की अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी से देश का ही नहीं बल्कि भारतीय नारी का अपमान हुआ है। उन्होंने सरकार में जिम्मेदार मंत्री होने के बावजूद गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी की है। ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर हरदेव सिंह, गजेंद्र पुरी, जाहर सिंह, नेक सिंह, राम गुलाम, गोलू राजा, खेमचंद, बृजेश कुमार गुप्ता, प्रकाश, लखन नाथ मौजूद रहे।