फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   disha diwas celebrated

धूमधाम से मनाया गया आर्यिका का दीक्षा दिवस

Fri, 19 Nov 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
disha diwas celebrated
दीक्षा दिवस कार्यक्रम में मौजूद आर्यिका संसंघ - फोटो : LALITPUR
महरौनी । नगर के श्री सर्वतोभद्र तीर्थ क्षेत्र परिसर में बृहस्पतिवार को आर्यिका रत्न 105 विज्ञानमति माता की परम प्रभावक शिष्या समाधिस्थ आर्यिका 105 आदित्यमति माता एवं आर्यिका गरिमामति माता व आर्यिका पवित्रमति, आर्यिका बृषभमति और आर्यिका संभवमति माताजी का 21वां दीक्षा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर माताजी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आर्यिका संघ के सानिध्य में श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दीक्षा दिवस आर्यिकाओं का दीक्षा दिवस मनाया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने समस्त संघ को जिनवाणी भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण और नृत्य गीत प्रस्तुत किए गए। जिन अभिषेक पूजन कर किया गया। इस अवसर पर धर्मसभा में आर्यिका रत्न विज्ञान मति माता ने कहा कि बच्चों को संस्कारी बनाने में संगति का बहुत असर रहता है इसलिए बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक और संस्कारों की शिक्षा भी देना आवश्यक है।
विज्ञापन

बच्चों को बचपन में दिए संस्कार जीवन पर्यंत उसे गलत रास्ते पर भटकने नहीं देते। सांध्य कालीन बेला में भजनों पर भक्तिभाव से आरती की गई। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहादुरपुर मुगांवली से आईं बालिकाओं ने आचार्य श्री विद्यासागर के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन किया।

दीक्षा दिवस कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु

दीक्षा दिवस कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed