फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty water supply nahru nager

नल से होकर घरों में पहुंच रहा साबुन जैसा फैन का पानी

Wed, 11 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
dirty water supply nahru nager
बदबूदार पानी पीने के लिए विवश नेहरू नगर बासी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में पाइप लाइनों के लीकेज दुरुस्त नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण लोगों को बदबूदार पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण मोहल्ला नेहरूनगर है। यहां कई लोगों के यहां साबुन के झाग जैसा पानी नलों में आ रहा है। इसके बाद भी विभागीय अफसर अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान द्वारा समूचे शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए पाइप लाइनों का जाल बिछाया गया है, लेकिन कई जगहों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों से गंदा और बदबूदार पानी घरों में नल के माध्यम से पहुंच रहा है। ऐसा ही कुछ हाल मोहल्ला नेहरूनगर का है। यहां मोहल्ला बसुरयाना में कई घरों में साबुन के झाग जैसा पानी आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में संस्थान के प्रति रोष है। वहीं, विभागीय अफसर बदबूदार और झाग जैसा पानी की आपूर्ति होने से पूरी तरह अनभिज्ञ बने हैं। इससे आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

----
मोहल्ला नेहरू नगर में मंगलवार को झाग जैसा गंदा पानी नल से आया है। इस पानी से बदबू भी आ रही थी, इतने गंदे पानी से कुल्ला भी नहीं कर सकते हैं और न ही इसे पी सकते हैं। गंदे पानी की आपूर्ति होने से कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं, इस बात का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवओम भार्गव
----
मोहल्ला नेहरूनगर की आपूर्ति को सुधारने में जलसंस्थान अब तक नाकाम रहा है। गर्मी के सीजन में मोहल्लेवासी बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान रहे। बारिश के सीजन में भी राहत नहीं मिली। अब सर्दी का सीजन शुरू हो गया है तो इसमें भी लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
- कमलेश कुशवाहा
---
पेयजल योजना के मूर्तरूप लेने पर ही मोहल्लेवासियों को राहत मिल पाएगी। लेकिन, इसके निर्माण में काफी समय लगने वाला है। मौजूदा पेयजल की आपूर्ति में समस्या बनी हुई है, जिस कारण मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
- मंटू
---
पाइप लाइनों के लीकेज सुधारने व उनके चिह्नीकरण में हीलाहवाली बरती जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कई पाइप नालियों में से होकर निकले हैं, जब पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो यही गंदा पानी नलों से होकर घरों में पहुंच जाता है।

- सचिन कुमार
----
मोहल्ला नेहरूनगर में गंदे पानी की आपूर्ति होने की कोई शिकायत कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। यदि नेहरू नगर से शिकायत प्राप्त होती है तो मौके का निरीक्षण कराकर उसे ठीक कराया जाएगा। हालांकि, उन्होंने माना कि नल कनेक्शन की पाइप लाइनें अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
- राहुल सिंह
अवर अभियंता
जलसंस्थान

नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी

नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed