फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dirt spread in the village, darkness prevails due to faulty street lights.

Lalitpur News: गांव में फैली गंदगी, स्ट्रीट लाइट खराब होने से छाया रहता अंधेरा

Fri, 26 Sep 2025 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:57 AM IST
सार

पवा गांव में स्ट्रीट लाइटें और वॉइस ऑफ पवा सूचना प्रणाली लंबे समय से बंद पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Dirt spread in the village, darkness prevails due to faulty street lights.

विस्तार

- गांव में सूचना का माध्यम वॉइस ऑफ पवा भी चल रहा है खामोश
विज्ञापन

पवा/कड़ेसराकलां। विकासखंड तालबेहट के ग्राम पवा में निवास करने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्राम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। ग्राम की लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। जिससे रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है। ग्राम में सूचना का माध्यम वॉइस ऑफ पवा भी खामोश है।
यहां सफाई व्यवस्था भी बेपटरी है, ग्राम में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्कूलों के आसपास बने कूड़ेदानों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उनसे उठने वाली बदबू से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में तैनात सफाईकर्मी महीने दो महीने में एक बार ही आता है। इस समय नवदुर्गा का समय चल रहा है और ग्राम में कई जगह माता की झांकी सजी हुई है, परंतु ग्राम की स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से रात में पूरे ग्राम में अंधेरा छाया रहता है। सूचना एवं प्रसार माध्यम के लिए लगाए गए माइक अब शोपीस बनकर रह गए हैं। वॉइस ऑफ पवा पिछले एक वर्ष से खामोश पड़ी है।
विज्ञापन

--------
फोटो-04
कैप्शन - उत्तम चंद्र



ग्राम में नवदुर्गा का उत्सव मनाया जाता है, जिसमें मंदिरों में रातभर भजन कीर्तन इत्यादि का प्रोग्राम चलता रहता है और दशहरा मिलन समारोह भी आ रहा है ऐसे में गांव में अंधेरा रहेगा तो बड़ी दिक्कत होगी। - उत्तम चंद्र, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो-05
कैप्शन- रवेंद्र



पहले वॉइस ऑफ पवा के माध्यम से सारी जानकारियां प्राप्त होती रहती थीं, परंतु अब यह सुविधा बंद होने से किसी भी सरकारी योजना की जानकारी समय से नहीं मिलती है। - रवेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य

----------
गांव में इस समय कोई भी सफाईकर्मी तैनात नहीं है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। टीम लगाकर गांव में सफाई करवाई जाएगी। साथ में लाइट भी जल्द सही करवाई जाएगी।
आशीष, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत पवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed