{"_id":"680a8ffed5527487fd03cd91","slug":"dirt-and-contaminated-water-accumulated-near-the-hand-pump-may-make-you-sick-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-133909-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हैंडपंप के पास जमा गंदगी और दूषित पानी कहीं कर न दे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हैंडपंप के पास जमा गंदगी और दूषित पानी कहीं कर न दे बीमार
विज्ञापन
- जनपद में ये कैसा चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में बीमारियों की रोकथाम को भले ही एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी धरातल पर असर नजर नहीं आ रहा है। इसमें 11 विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। नगर में नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर जमा पानी की निकासी व सफाई कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। हैरत की बात तो यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर हैंडपंपों के आसपास दूषित पानी जमा बना हुआ है। ऐसे में हैंडपंप का पानी पीने से डायरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। पेश है कुछ स्थानों का आंखाें देखा हाल....।
दृश्य एक-
सदनशाह चौराहा पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए लगे हैंडपंप के प्लेटफार्म गंदगी से भरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से पानी जमा रहने से दुर्गंध दे रहा है। इसके पानी पीने से बीमारियां होने से इंकार तक नहीं किया जा सकता है। कई राहगीर हैंडपंप की हालत देखकर बिना पानी पिए ही वापस हो रहे हैं।
दृश्य दो
शहर के अभिलाषा पेट्रोल पंप से मेडिकल कॉलेज रोड पर लगे हैंडपंप के पास गंदगी पड़ी हुई है। हैंडपंप के दोनों ओर दूषित पानी जमा बना हुआ है। ऐसे में पानी पीने पर बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
दृश्य तीन
नेहरुनगर स्थित नई टंकी के पास रास्ता में सड़क व नाली न होने से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे रास्ता पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है। गंदगी में पनप रहे मच्छरों से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
दृश्य-चार
ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना में हैंडपंपों का पानी रास्ते में जमा हो रहा है। पानी की निकासी न होने से रास्ता पूरी तरह से लबालब हो गया है। इससे वाहनों की निकासी में परेशानी हो रही है। कई बाइक सवार को गिरकर चुटहिल तक हो जाते हैं। वहीं दूषित पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। आस-पास के लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
मोहल्ले में गली में नालियों का पानी जमा हो रहा है। इससे रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। - रामसखी, निवासी नेहरूनगर
गली में दलदल होने से निकासी में परेशानी हो रही है। वहीं मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।- सुनील कुमार,निवासी नेहरूनगर
-- -शहर में नगर पालिका व गांव में जिला पंचायत राज विभाग की जिम्मेदारी है। पिछली बैठक में जमा का मुद्दा उठाया था। जलभराव व हैंडपंप के पास गंदगी जमा होने की जानकारी हुई है। इस पर सीएमओ को अवगत कराया जाएगा।
- अनिल क्रिस्टोफर मैसी, जिला मलेरिया अधिकारी