फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dipawali market groww

दीपावली को लेकर चमके सजावटी बाजार

Sun, 04 Nov 2018 01:52 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 04 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
dipawali market groww
administration - फोटो : amar ujala
ललितपुर। दीवाली के नजदीक आते ही बाजार में दुकानें चमकने लगीं हैं। दुकानों पर तरह-तरह के पोस्टर और अन्य आइटम ग्राहकों खूब आकर्षक कर रहे हैं। सजावटी वस्तुओं की बिक्री में भी उछाल आ गया है।  
विज्ञापन

 शहर के घंटाघर पर दुकानदारों ने सड़क तक झालरें लगा रखी हैं। तो वहीं स्टेशन रोड़ पर कंपनीबाग के पास भी सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर सीनरी लोगों को अधिक लुभा रहीं हैं। इन सीनरियों में लाइटिंग होने से अधिक आकर्षक लग रहीं है। इसकी बिक्री अधिक हो रही है। इनकी कीमत दस से लेकर दो हजार रुपये तक है। गुलदस्ता, आर्टीफिशियल फूल भी अधिक लुभावने लग रहे हैं। गुलदस्ता व फूल की कीमत 150 से लेकर 300 रुपये तक हैं। वहीं जरी कलेंडर, फ्रूट टोकरी, झूमर, दरवाजों पर टांगने के लिए छोटी-छोटी घंटियां लगी झालरें भी ग्राहकों को लुभा रहीं हैं। इनकी कीमत सौ रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। बंदनवारें, मालाएं, तस्वीरें व मेटल तस्वीरें भी सजाई गईं है। साथ ही कलश, लक्ष्मीचरण, शुभलाभ, शुभदीपावली व सांतिया भी बाजर में रौनक बढ़ा रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सजावटी वस्तुओं पर लगभग 20 प्रतिशत की अधिक महंगे हैँ। लेकिन बिक्री पर इसका कोई  खास असर नजर नहीं आ रहा है। दुकानदारों को धनतेरस से बंपर बिक्री की उम्मीद  है।
विज्ञापन

 
प्रतिमाएं व सीनरी है अधिक आकर्षक  
सजावटी बाजार में जलते बुझते रंग-बिरंगे बल्बों वाली भगवान गणेश-लक्ष्मी की छोटी  से बड़ी प्रतिमाएं व धार्मिक सीनरी अधिक आकर्षक नजर आ रही है। यह बैटरी के सहारे जल रही हैं।  सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में ऐसी प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली सजाने के लिए लगा रंगों को बाजार  
दीपावली पर्व को लेकर बाजार में रंगोली की दुकानें सजीं हैं। इन दुकानों में तरह-तरह के रंग बाजार में सजाए गए है। दीवाली के दिन दरवाजे के साथ घर के आंगनों में रंगों की रंगोली सजाई जाती है। इसके साथ ही शुभ लाभ लिखकर दीपक बनाया जाता है। तो वहीं, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के जैसे स्लोगन लिखे जाते हैं। जो तरह-तरह के रंगों में बनाए जाने से अधिक आकर्षक लगते हैं। इस रंगोली के कार्य को घर की महिलाएं व बालिकाएं अधिक रोचक तरीके से रंगोली को सजातीं हैं। इसके लिए बाजार में विभिन्न रंग व चमकीलें रंगों की दुकानें भी सज गईं हैं। रंगों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अधिक भीड़ जुट रही है। इन रंगों की कीमत सजावट बाजार में 10 रुपये में 50 ग्राम हैं।   
--------------  
पशुओं केे सजाने को लगी मुरगरे की दुकान  
सजावटी बाजार में पशुओं के सजाने के आईटम भी बाजार की रौनक बढ़ रहे हैं। किसान व पशुओं केे रखने वाले लोगों को पशुओं के सजवाटी सामान अधिक आकर्षक कर रहे हैं। इन दुुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है।  

दीवाली पर सजावटी बाजर में पशुओं के सजावट के लिए तरह-तरह के मुरगरे सजे हैं। जिनमें गाय के लिए बाजर में चोटिया, बैल के लिए कोढ़ी बोरिया, भेंस के लिए कंठा, मुरगरे अधिक नजर आ रहे हैँ। साथ ही गढ़ारी, चौरासी, बैलों के लिए घुंघरु व जानवरों के लिए पीतल के हाय उपलब्ध हैं। घोडें की सजावट के लिए भी लुभावने सामान बाजार में दिख रहे हैं। पशु सजावटी सामन के विक्रेता राजाराय योगी बताते हैं कि इस बार पशुओं के सजावटी आइटमों की अच्छी बिक्री की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed