फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CDO angry upon seeing dark, suffocating, and dilapidated toilets.

Lalitpur News: अंधेरा, घुटन और जर्जर शौचालय देख सीडीओ नाराज

Mon, 31 Aug 2026 01:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
CDO angry upon seeing dark, suffocating, and dilapidated toilets.
ललितपुर। विकास खंड बिरधा के अंतर्गत ग्राम पटसैमरा एवं ग्राम सलैया में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शेष नाथ चौहान ने खंड बिरधा अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी पटसैमरा का निरीक्षण कर यहां पाया कि हॉल में यहां मात्र एक बल्ब ही क्रियाशील पाया गया। जिस पर सीडीओ ने पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही यहां हॉल में वेंटिलेशन एवं खिड़की न होने से सफोकेशन हो रहा था। इस पर निर्देश दिए कि इस हॉल में तत्काल वेंटिलेशन एवं एक खिड़की की व्यवस्था कराई जाए। यह भी पाया कि छात्रों को पढ़ने के लिए मेजें कम हैं। इस पर निर्देश दिए कि हॉल की दीवार के सहारे रैक बनवा दिए जाएं। ताकि छात्र आसानी से बैठकर पढ़ सकें। उपलब्ध फर्नीचर की स्थिति में एक बार में लगभग दस छात्र ही बैठकर पढ़ सकते हैं। छात्राओं ने बताया कि नेट का कनेक्शन तो है, लेकिन रिचार्ज न होने के कारण नेट की सुविधा बाधित है। शौचालय की कुंडी अंदर से खराब मिली। छात्राओं ने बताया कि शौचालय में पानी की निकासी नहीं है। सीडीओ ने पंचायत सहायक व अन्य को आवश्यक निर्देश दिए। डिजिटल लाइब्रेरी सलैया का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया, जिसमें पाया कि हॉल में केवल एक बल्ब क्रियाशील था व एक ही पंखा चल रहा था। पंचायत सचिव ने बताया कि विगत एक माह से डीपी खराब है, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।

वर्तमान में सोलर सिस्टम से विद्युत आपूर्ति हो रही है। हॉल की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। दीवारों में सीलन आ रही है और उसकी पुताई भी जगह-जगह खराब हो रही है। रोशनदान खुले हुए थे, जिन्हें गत्ते से बंद किया गया है। छात्रों को पढ़ने के लिए मेजें कम हैं। उपलब्ध फर्नीचर की स्थिति में एक बार में लगभग 10 छात्र ही बैठकर पढ़ सकते हैं। शौचालय की स्थिति खराब पाई गई। सीडीओ ने संबंधित प्रधान व पंचायत सहायक आवश्यक निर्देश दिए। भवन में परिसर के बाहर बोरिंग हो गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विवेक कुशवाहा, पंचायत सहायक विदेश कुमार रैकवार, पंचायत सचिव रिजवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed