फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Harpura still awaits a paved road; villagers are facing difficulties.

Lalitpur News: हरपुरा में आज भी पक्की सड़क का इंतजार, ग्रामीण परेशान

Mon, 31 Aug 2026 01:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Harpura still awaits a paved road; villagers are facing difficulties.
बंगरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित विकासखंड बिरधा के ग्राम हरपुरा तक पहुंचने के लिए आज भी ग्रामीणों को कच्ची और जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ फैल जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर, दोपहिया वाहन चालकों को हर समय सड़क पर फिसलने और चोटिल होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीण भगत सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों को सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया और शिकायतें भी दर्ज कराई गईं, लेकिन आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। वहीं, ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव या अन्य अवसरों पर नेता सड़क बनवाने का आश्वासन तो जरूर देते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed