फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dios bjp leaders

भाजपा नेताओं के निशाने पर आए जिला विद्यालय निरीक्षक

Fri, 05 Mar 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
dios bjp leaders
जिला विद्यालय निरीक्षक के विरोध में ज्ञापन डीएम को देते भाजपा के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके खिलाफ आए दिन ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपे जा रहे हैं। ऐसा ही एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा गया है। इसमें उन्होंने वित्तीय गबन के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीते दिनों राजकीय इंटर कालेज बार के प्रधानाचार्य पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप लगे थे। उसके बाद से जिला विद्यालय निरीक्षक भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा के नेताओं द्वारा प्रशासनिक अफसरों को आए दिन ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन पर अब तक बार के प्रधानाचार्य को संरक्षण देने, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने, पार्टी विशेष के संपर्क में होने जैसे आरोप लग चुके हैं। भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी नितिन पंथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक के स्थानान्तरण की मांग की है। इसमें आरोप लगाया कि छत्रसाल जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक सेवानिवृत्त शिक्षक के वेतन से 1200 रुपये की कटौती आरडी के लिए होती थी लेकिन मिलीभगत से कम राशि जमा की गई है। इस मामले को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दे चुके हैं। इस वित्तीय गबन की
विज्ञापन

शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक कई वर्षों से जिले में कार्यरत हैं। उनके रहते हुए उक्त मामले की सही जांच नही हो सकती है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक का स्थानांतरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed