फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dinner with the SP sports talent

खेलकूद की मेधाओं ने एसपी के साथ किया डिनर

Tue, 08 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dinner with the SP sports talent
ललितपुर। जीटीसी ग्राउंड पर संपन्न हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने डिनर विद एसपी कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्रा के परिजनों के साथ रात्रि भोज भी किया।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी प्रभाकर चौधरी ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में दक्षता दिखाते हुए मंडलीय खेलकूद  प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाली मुहल्ला नेहरू नगर निवासी छात्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज में अध्ययनरत सोनम सिंह और सूचना केंद्र के पास रहने वाले किसान इंटर कालेज बिरधा के छात्र कृष्ण कुमार को पुलिस अधीक्षक ने डिनर विद एसपी कार्यक्रम के तहत रात्रिभोज पर आमंत्रित किया।
विज्ञापन


पूरे परिवार के  साथ कैंप कार्यालय पहुंचे होनहार छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोनम सिंह व कृष्ण कुमार ने विगत दिनों आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में चैंपियनशिप हासिल की थी। इन्हें पुलिस अधीक्षक ने डिनर पर आमंत्रित किया था। एसपी ने कहा कि यह ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिनके हौसलों को पंख लगाते हुए आगे बढ़ने के लिए  प्रेरित किया जा रहा है।


इससे बच्चों के अभिभावकों को भी बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने की प्रेरणा मिलती है। डिनर विद एसपी कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रभारी यातायात नीरज कुमार दीक्षित का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed