फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Digital X-ray machine could not be repaired even after two and a half years

Lalitpur News: ढाई वर्ष बाद भी सही नहीं हो सकी डिजिटल एक्स-रे मशीन

Thu, 02 Jan 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine could not be repaired even after two and a half years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में चिकित्सक भले ही पर्याप्त हों, लेकिन मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कारण, परामर्श तो मिल रहा, लेकिन जांच के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। यहां डिजिटल एक्स-रे मशीन ढाई वर्ष से खराब पड़ी है। ओपीडी में आने वाले लगभग 120 मरीजों में 50 से 60 मरीज निजी सेंटरों पर जांच करा रहे हैं। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) को जुलाई 2024 में एनएमसी की टीम ने मानकों की जांच के बाद मान्यता दे दी थी। हड्डी रोग विभाग में दो सह आचार्य, दो सहायक आचार्य, दो विशेषज्ञ चिकित्सक, एक एसआर और एक चिकित्साधिकारी तैनात हैं। इसकी तीन ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 मरीज आते हैं।
इनमें चिकित्सक 120 मरीजों को एक्स-रे कराने का परामर्श दे रहे हैं। लेकिन, मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में 120 मरीजों में 50 से 60 तो मेडिकल में पुरानी मशीन से जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

पुरानी मशीनों में हल्का फ्रैक्चर नजर न आने से दिक्कत हो रही है। प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों को बाहर जांच के लिए जाना पड़ रहा है। जहां उन्हें 400 से 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कई निर्धन मरीज बिना जांच के ही वापस हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले मरीजों को ज्यादा दिक्कत : मेडिकल कॉलेज में आने वाले कई मरीज फ्रैक्चर होने पर जांच के लिए स्ट्रेचर के सहारे जाने को मजबूर हैं।
कई मरीज अकेले होते हैं, उन्हें जांच कराने में दिक्कत होती है। तीमारदार कम होने पर भी स्ट्रेचर खींचने में दिक्कत आती है। न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed