फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   diesal blackmarketing

मध्य प्रदेश में कालाबाजारी को जा रहा डीजल पकड़ा

Sat, 23 Oct 2021 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
diesal blackmarketing
oil tankar.jpg - फोटो : oil tankar.jpg
ललितपुर। खाद के बाद अब जिले में डीजल की भी मध्य प्रदेश में कालाबाजारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने राजघाट चौकी इंचार्ज के साथ छापा मारकर कई लीटर डीजल ले जाते वाहन पकड़ लिए और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला पूूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार को चंदेरी चौराहा पहले राजघाट पुल पर चौकी प्रभारी राजघाट राजकुमार यादव के साथ दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश में कालाबाजारी को ले जाया जा रहे डीजल के कई ड्रमों को ट्रैक्टर व पिकअप वाहन पकड़ लिया। जिनमें ट्रैक्टर चालक मध्य प्रदेश के विक्रमपुर निवासी कृष्णपाल सिंह यादव के ट्रैक्टर में कृष्णपाल का 243.17 लीटर डीजल, मध्य प्रदेश के चंदेरी के ग्राम चक छपरा निवासी राजभान यादव का 39.47 लीटर डीजल, एवं नवल यादव का 32 लीटर डीजल बरामद किया। वहीं चंदेरी के के ग्राम अमरीद निवासी शिवकुमार यादव के ट्रैक्टर से पवन सरदार, महेश किरार, मोनू यादव एवं दादा का 2445.94 लीटर डीजल बरामद किया गया। इसी प्रकार चंदेरी के ग्राम बामौर निवासी चाली राजा यादव के वाहन से उसी का दो सौ लीटर डीजल चेकिंग के दौरान बरामद किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उक्त लोग इस डीजल के संबंध में कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके, जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त लोग डीजल को मध्य प्रदेश में कालाबाजारी के उद्देश्य से ले जा रहे थे। उन्होंने उक्त डीजल को बरामद करते हुए रामरतन फिलिंग स्टेशन रानीपुरा के सुपुर्दगी में रख दिया। इसके बाद निरीक्षण में कृष्णपाल यादव, राजभान यादव, नवल यादव, शिवकुमार यादव, चालीराजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश हाईस्पीड डीजल ऑयल और लाइट डीजल ऑयल और वितरण आदेश के प्रावधानों के उल्लंघन में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed