{"_id":"5d77c01d8ebc3e01431bfdc4","slug":"dieria-death-lalitpur-news-jhs1477353191","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरान में डायरिया से दो की मौत, अन्य दो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरान में डायरिया से दो की मौत, अन्य दो अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
डायरिया से दो की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती
ललितपुर/ बार। जिले में डेंगू के बाद अब डायरिया ने दस्तक दे दी है। ब्लाक बार के अंतर्गत ग्राम देवरान में डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। इसी गांव की सहरिया बस्ती में 140 मरीजों को और चिह्नित किया गया है, जो विभिन्न बीमारियों से ग्रसित बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।
ब्लाक बार के ग्राम देवरान की सहरिया बस्ती में डायरिया की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें राजा (09) पुत्र हल्कू सहरिया को रविवार को उल्टी- दस्त होनेे लगे और एक घंटे में उसकी मौत हो गई। इसी तरह हरनाम (12) पुत्र लछू सहरिया को सोमवार को उल्टी व दस्त हुई। अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां रात्रि में उसकी मौत हो गई। इसी गांव की विमला पत्नी फूलसिंह, गुड़िया (20) पुत्री बल्लू सहरिया, प्रीतिमन (डेढ़ साल) पुत्री मुलू, राहुल (04) पुत्र झल्लू को उल्टी- दस्त होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। इसके साथ ही राधा पत्नी परमू की हालत गंभीर होने के कारण झांसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव में अभी भी कई लोगों की हालत खराब है।
डायरिया की सूचना मिलने पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डा. राजेश भारती के साथ गांव का भ्रमण कर स्थिति को समझते हुए चिकित्सकों को मरीजों की जांच और उपचार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीम ने गांव में बीमार लोगों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। गांव में बुखार से पीड़ित बीमार लोगों की मलेरिया की स्लाइड बनाई गईं।
विज्ञापन
----------
गांव में 140 बीमार, 87 की बनी स्लाइडें
देवरान गांव में 140 लोग बीमारी से पीड़ित हैं। इससे डायरिया के प्रकोप का अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहरिया बस्ती में जांच में पाया कि बस्ती में 140 लोग बीमारियों से ग्रसित हैं। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य बीमारियां शामिल हैं। चिकित्सीय टीम ने 87 बुखार के मरीजों की मलेरिया की स्लाइडें बनाई।
-----------
हैंडपंप के पास जलभराव को बताया कारण
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि बस्ती में एक मात्र हैंडपंप लगा है, जिसके पास में बड़ा गड्ढा है, जिसमें बरसात के अलावा गंदा पानी ठहरता है। जो हैंडपंप में रिस कर जा रहा है, इससे हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डा. राजेश भारती ने हैंडपंप के दूषित पानी को गांव में बीमारी फैलने का कारण बताया।