फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dictict magistrate chaupal

पटना गांव के लोगों ने बिजली व पानी की समस्या सुनाई

Sat, 16 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
dictict magistrate chaupal
पटना गांव में सांध्य कालीन जनचौपाल को संबोधित करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार। - फोटो : LALITPUR
डोगराखुर्द/ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत पटना में संध्याकालीन जनचौपाल में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम के विकास कार्यों और योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस ग्राम में 170 विद्युत पोल और 10 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। ग्राम में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस पर ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम में छह से सात घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्राम में 10 ट्रांसफार्मरों में 01 विगत 01 वर्ष और दूसरा 06 माह से खराब है। इस पर जिलाधिकारी ने खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्राम में पूर्व से 32 हैंडपंप स्थापित हैं। इस पर ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि 32 में 06 हैंडपंप खराब हैं। इस पर हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किये गए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में कुल 430 जॉबकार्ड बनाए गए हैं, जिसमें से 93 जॉबकार्डधारकों को रोजगार प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बताया गया कि ग्राम 09 स्वयं सहायता समूह बनाये गए हैं, जिनमें कुल 93 सदस्य कार्यरत हैं। मौके पर जिलाधिकारी ने विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली। चौपाल के उपरांत ग्रामीण बच्चों ने ग्राम में खेल के मैदान की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम पाली को निर्देश दिये कि ग्राम में खेल के मैदान हेतु भूमि चिह्नित कर अवगत कराएं। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, खंड विकास अधिकारी महरौनी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।

पटना गांव में सांध्य कालीन जनचौपाल को संबोधित करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार।

पटना गांव में सांध्य कालीन जनचौपाल को संबोधित करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed