फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diarrhea spread in Dhaurra, 38 patients were found

Lalitpur News: धौर्रा में फैला डायरिया, 38 मरीज मिले

Thu, 10 Aug 2023 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in Dhaurra, 38 patients were found
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धौर्रा में लाइन उस पार मोहल्ले में डाला डेरा
विज्ञापन

हैंडपंप के पानी को बताया खराब, जलस्रोतों का सैंपल लेकर जांच को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/धौर्रा (ललितपुर)। मंगलवार को धौर्रा में लाइन उस पार मोहल्ले में मंगलवार रात से अचानक से ग्रामीणों को उल्टी दस्त होने लगे, जिसमे 14 मरीजों की हालत गंभीर होने पर रात में ही जिला अस्पताल व कुछ मरीज झांसी मेडिकल रेफर कर दिए गए। बुधवार को सुबह मरीजों की संख्या 14 से बढ़कर 38 हो गई। जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और मरीजों का उपचार किया।
सीएससी बिरधा से डॉक्टरों की टीम सुबह करीब नौ बजे गांव पहुंची और डायरिया से ग्रसित परिवारों का घर-घर जाकर इलाज करना शुरू कर दिया। दो मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को उबला पानी पीने की अपील की, जिससे आगे बचाव हो सके।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया हैंडपंप का पानी पीने से मोहल्ले में डायरिया होने की शंका बताई गई है। जलस्रोतों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। धौर्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. छत्रपाल सिंह अधीक्षक, डॉ. देशराज, रमेश सेन, आदर्श शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अवध विहारी, राजस्व निरीक्षक मुन्ना सिंह चौहान, नेकपाल जिनेन्द्र जैन, ग्राम प्रधान धीरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग आए संक्रमण की चपेट में
डायरिया संक्रमण के चपेट में आने वालों में सरस्वती, हरनारायण, गुनगुन, शमा, संस्कृति, रोहणी, शिवानी, अंशुल, तेजकुंअर, रामबाबू, आरूषी, नैना, दिव्यांश, नमशी, नत्थूसिंह, अमित यादव, शांतनु, लीला, इमरत, शीला बाई, मिरिजा, देवीलाल, अथर्व, रामवती, पूना, लक्ष्मीनारायण, सनत, नेहा, बलराम शामिल हैं। इनमें से सात मरीज जिला चिकित्सालय, दो मरीज मेडिकल कॉलेज झांसी, चार मरीज निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। शेष 25 मरीजों का गांव में ही उपचार किया जा रहा है।


संचारी रोकथाम माह की खुली पोल
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जुलाई माह में सरकारी आंकड़ों में जिले को संक्रमण मुक्त दर्शाकर शासन को रिपोर्ट भेज दी, लेकिन विभाग की लापरवाही अब धरातल पर दिखने लगी है, ग्राम धौर्रा में फैले हैजा के संक्रमण ने संचारी रोग रोकथाम अभियान की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed