फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dhangaul drinking water crisis: Neither water was available from the tank, nor could the every house tap water scheme be a support

धनगौल पेयजल संकट : न टंकी से मिला पानी, न हर घर नल जल योजना बन सकी सहारा

Mon, 14 Apr 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dhangaul drinking water crisis: Neither water was available from the tank, nor could the every house tap water scheme be a support
- दो दशक से नहीं हो पा रही जल संस्थान की टंकी से सप्लाई
विज्ञापन

- हर घर जल नल योजना में कनेक्शन के डेढ़ वर्ष बाद नहीं हो सकी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगौल में दो दशक बाद भी पेयजल संकट दूर नहीं हो सका है। यहां पर निर्मित जल संस्थान की टंकी से सप्लाई ठप बनी हुई है। वहीं, हर घर नल जल योजना से भी पेयजल आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी है। ऐसे में हैंडपंप ही मात्र सहारा बने हुए हैं। जल स्तर गिरने से कई हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। ऐसे में पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत धनगौल में लगभग ढाई हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति की सुविधा की गई थी। जल संस्थान ने बार तालाब स्थित पंप हाउस से पाइपलाइन डाली गई थी। धनगौल में वर्ष 2001 में पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। इसमें शुरुआत में पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। लेकिन, कुछ ही माह बाद जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते आपूर्ति ठप हो गई। तब से अब तक सुचारु नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को हैंडपंप मात्र ही पानी के लिए सहारा बने हुए हैं। वर्तमान में गर्मी के दस्तक देते ही जलस्तर गिर गया है। इससे अधिकांश हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे तक पानी जुटाने को मजबूर बने हुए हैं।
विज्ञापन


---
हर घर नल जल योजना नहीं बन पा रही सहारा
हर घर नल जल योजना के अंतर्गत दिसंबर 2023 में गांव में पाइपलाइन बिछाई गई थी। घर-घर पानी देने के लिए कनेक्शन भी किए गए थे। लेकिन, लगभग एक वर्ष से अधिक समय बाद भी पानी नहीं पहुंच सका है। ऐसे में घर-घर लगे नल शोपीस साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्षतिग्रस्त हो गई टंकी
गांव में 2001 में बनी टंकी अनदेखी के चलते जीर्ण-शीर्ण हालत में हो गई है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने टंकी को गिराए जाने की मांग की है।
---

फोटो - 22
कैप्शन -हेमेंद्र सिंह परमार ग्राम धनगौल
जर्जर पानी की टंकी के ध्वस्तीकरण के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से कई साल से लिखित रूप में मांग कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।

---
फोटो 23 - रविंद्र सिंह ग्राम धनगौल
गांव में आबादी में करीब चौबीस साल से जर्जर हालत में पानी की टंकी खड़ी है, जिसका आंधी में किसी भी समय गिरने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
----
वर्जन-
जर्जर टंकी को गिराने के लिए पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर गिराने की प्रक्रिया है। जिसके लिए उन्हें आदेशित करेंगे।- कौशल किशोर गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed