फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devran team winner

देवरान टीम ने टूर्नामेंट पर किया कब्जा

Tue, 23 Feb 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
devran team winner
ग्राम टोरिया में न्यू स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में शील्ड प्रदान करते अ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ग्राम टोरिया में न्यू स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच ग्राम खिरियाछतारा और देवरान की टीम के मध्य खेला गया। इसमें देवरान की टीम ने बड़े अंतर से खिरियाछतारा की टीम को 96 रन से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल खिरियाछतारा और देवरान टीम के बीच खेला गया। देवरान टीम ने 16 ओवर में 183 रन का लक्ष्य रखा। खिरिया छतारा के टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। टीम के बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए और पूरी टीम 12 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह देवरान की टीम ने खिरिया छतारा को 96 रन से हरा दिया। विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये का नकद पुरस्कार व उपविजेता टीम को इक्यावन सौ रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह परमार सिंगेपुर, राजा भैया साव मिर्चवारा के अलावा शिवेंद्र सिंह परमार, हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला खजरा, शैलेंद्र सिंह बुंदेला जरावली, संग्राम सिंह बुंदेला, अनुज राजा तालगांव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed