फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Devotees thronged temples on Panchami and performed puja

Lalitpur News: पंचमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, किया पूजन

Thu, 03 Apr 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged temples on Panchami and performed puja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चैत्र नवरात्र पर बुधवार को विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सुबह व शाम को मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

नवरात्र के चौथे दिन चतुर्थी और पंचमी एक साथ मनाई गई। मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया। नवरात्र पर पंचमी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर लोगों ने देवी की उपासना की। पंचमी के दिन देवी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की उपासना की गई। यह नारी शक्ति और मातृ शक्ति की देवी मानी जाती हैं। शहर के ललितेश्वरी माता मंदिर, तालाबपुरा स्थित छोटी देवी माता मंदिर, शारदा माता मंदिर, चंडी माता मंदिर, काली बऊआ माता मंदिर, रावरपुरा स्थित देवी मंदिर, महावीरपुरा स्थित देवी मंदिर, नेहरूनगर स्थित पतरूआ माता मंदिर, जागेश्वरी माता मंदिर में भक्तों ने जल अर्पण किया। घरों में स्थापित देवी की मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। ललितेश्वरी माता मंदिर और तालाबपुरा स्थित छोटी देवी माता मंदिर में शाम को पंचमी होने के चलते महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने शामिल होकर आरती की और जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed