{"_id":"66cc27234c572304ca04ca89","slug":"devotees-gathered-to-go-to-mathura-on-janmashtami-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119805-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जन्माष्टमी पर मथुरा जाने के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जन्माष्टमी पर मथुरा जाने के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वालों की लंबी तादाद दिखी। सुबह से रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी। कुछ ने वेटिंग टिकट पर सफर किया, तो कई लोग जनरल बोगी में किसी तरह सवार हुए।
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा जाने वालों की भीड़ हर साल खूब रहती है। पहले इस मौके पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता था। साथ ही जनरल बोगी भी बढ़ा दी जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद से ऐसा नहीं हुआ। इससे मथुरा जाने वालों के सामने यातायात का संकट खड़ा हो गया है। झांसी से कुछ स्पेशल ट्रेनें जरूर चल रही हैं, लेकिन जनपद के लोगों को उसका लाभ कम मिल पाता है। ऐसे में मथुरा के लिए यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों में कई लोग तो जैसे-तैसे सवार हो गए, लेकिन कई ने भीड़ देख कदम वापस खींच लिए।